Breaking News

पहल ग्रुप के निःशुल्क शिविर में 100 से अधिक लोगों के कानों की जांच, 15 से 20 दिन में मिलेंगे श्रवण यंत्र

शाहजहांपुर। मुबारक अली । सामाजिक संस्था पहल ग्रुप की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित सेठ एन्क्लेव में निःशुल्क कान जांच एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईआरएस एवं कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज के पूर्व कमिश्नर कमल किशोर कठेरिया ने फीता काटकर किया। शिविर में बरेली से आई विशेषज्ञों की टीम ने अत्याधुनिक डिजिटल मशीनों के माध्यम से 100 से अधिक लोगों के कानों की जांच कर उनकी सुनने की क्षमता का परीक्षण किया।


शिविर में मूकबधिरों, कम सुनने वाले दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई। जांच के बाद चयनित पात्र लोगों को अगले 15 से 20 दिनों के भीतर डिजिटल श्रवण यंत्र निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि कमल किशोर कठेरिया ने पहल ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए जरूरतमंदों की सेवा को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। शिविर के आयोजन से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
संस्था के संस्थापक अभिषेक डेनियल ने शिविर में पहुंचे अतिथियों, विशेषज्ञों की टीम और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के महासचिव अमन सक्सेना और उनके साथ आए सदस्यों के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ सहयोगी एडवोकेट अनूप कुमार, भारती प्रिंटर्स के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी विक्रांत बखिया, मातृत्व सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक अध्यक्ष नेहा सक्सेना, समाजसेवी जाहिद आलम, एडवोकेट राजपाल कठेरिया, राजपूत कठेरिया और कुंवरपाल सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी मूकबधिरों और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई उनके अधिकारों की जानकारी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कारागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *