Breaking News

सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली । काकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिनों की हिरासत में भेज दिया है । दिल्ली पुलिस ने मंगलवार जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के खि़लाफ़ एफआईआर दर्ज करी थी। यह घटना जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा है, आशुतोष और सौरव को पाँच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनका कसूर? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना।

कुछ हिम्मत दिखाइए, नरेंद्र मोदी. अगर आप असहमति की आवाज़ों को कुचलने के लिए इतने ही दृढ़ हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीक़ों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाइए।
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा है, आपको पता होगा कि मैं, आशुतोष, सौरव दास और सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता जंतर-मंतर गए थे। हमने सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

इसके लिए तानाशाह मोदी-शाह सरकार ने सौरव और आशुतोष को पाँच दिनों के लिए जेल भेज दिया है। आज आशुतोष का जन्मदिन था और उनके जन्मदिन पर ‘‘भारत माता की जय‘‘ का नारा लगाने और तिरंगा लहराने के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई उनके अधिकारों की जानकारी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कारागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *