Breaking News

शाहजहांपुर में विद्युत संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर संगठन ने उठाई आवाज

बकाया वेतन, पदोन्नति और सुरक्षा उपकरणों की कमी सहित छह मांगों के समाधान की मांग

शाहजहांपुर। मुबारक अली । विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश ने शाहजहांपुर मंडल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। संगठन ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल शाहजहांपुर को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मंडल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की कई समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था की ओर से नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से छह मांगें उठाई गई हैं। संगठन ने फरवरी 2022 से अप्रैल 2023 तक की अवधि के बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। इसके साथ ही कार्यरत संविदा कर्मचारियों को उनके कौशल और अनुभव के अनुसार पदोन्नति देने तथा उनकी वरिष्ठता सूची तैयार करने की मांग भी की गई है।

संगठन ने कहा कि कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था में आ रही समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि किसी कर्मचारी का अनावश्यक रूप से वेतन न काटा जाए। इसके अलावा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को हटाकर दोबारा सेवा में लेने से संबंधित मामलों में भी न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड, परिचय पत्र और आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। संगठन ने संबंधित अधिकारियों से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान कराने की अपील की है।

मुख्य रूप से मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल जिला अध्यक्ष मनीष पाल अरविंद कुमार मीडिया प्रभारी शकील आदि सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई उनके अधिकारों की जानकारी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कारागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *