शाहजहांपुर। मुबारक अली । निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम हररैया में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर खेत के पास पेड़ से दो किशोरियों के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार दोनों किशोरियां आपस में गहरी दोस्ती के साथ साथ ममेरी-फुफेरी बहनें थीं। एक किशोरी की उम्र 17 वर्ष और दूसरी की 16 वर्ष थी।
सोमवार सुबह दोनों के शव गांव से करीब 500 मीटर दूर पेड़ पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों किशोरियों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया।
सूचना पर निगोही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर और एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है

Current Media 