Breaking News

ढाई घाट कार्तिक मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

फर्रुखाबाद । विश्व प्रकाश चर्तुवेदी। जनपद फर्रुखाबाद के शमसाबाद के ढाई घाट पर 23, 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट, मेला परिसर और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर मजबूत बैरीकेडिंग कराई जाए।


मेला परिसर और घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही झूले लगाने की अनुमति दी जाए।
डीएम ने मेला परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए घाट के निकट सुरक्षित चेंजिंग रूम बनवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने से पहले सभी विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,वहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मेले में शामिल हो सकें। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह,एसडीएम कायमगंज अभिषेक वर्मा,सीओ कायमगंज अजय वर्मा,खंड विकास अधिकारी शमशाबाद, थाना प्रभारी सचिन चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हमें सिर्फ वोट देने वाला नहीं बल्कि फैसले लेने वाली प्रक्रिया में भागीदार बनना है – मक़सूद अंसारी

लखनऊ। पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया के संस्थापक स्व0इलियास आज़मी के अधूरे राजीनीतिक मिशन को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *