Breaking News

एक स्वर, एक संविधान की गूंज के साथ मनाया गया संविधान दिवस

शाहजहांपुर। मुबारक अली । संविधान दिवस के अवसर पर तशकिला स्कूल में एक स्वर, एक संविधान की भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई और उन्हें संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प दिलाया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सचिव अपेक्षा सिंह का स्कूल प्रबंधन की ओर से बैज लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे और उनका पालन करे।
सचिव अपेक्षा सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संविधान के आदर्शों का सम्मान करने और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

समाजवादी पार्टी ने जारी किया जन-मन का ‘मेनिफेस्टो 2027‘‘

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आज संविधान दिवस के अवसर पर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *