Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण की हकीकत परखने शाहजहांपुर पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय शाहजहांपुर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ा, गन्ना शोध परिषद और प्राथमिक विद्यालय लालपुर में बनाए गए बूथों पर पहुंचकर अभियान की प्रगति परखी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और दूसरे स्थानों पर निवास कर रहे मतदाताओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही फॉर्म-6, 7 और 8 तथा ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रगति भी जानी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कार्य में पूरी सावधानी बरती जाए। चिन्हित मतदाताओं का सत्यापन भी गंभीरता से किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव इसी मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा। इसलिए सूची पूरी तरह त्रुटिरहित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची से ही स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसडीएम सदर प्रभात राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मुस्लिम स्थानों के खिलाफ अफवाहें फैलाने और झूठी शिकायतें करने वालों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- शहजाद कुरैशी

लखनऊ। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष शहजाद कुरैशी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *