Breaking News

लखनऊ में आयोजित होगा कोऑपरेटिव एक्सपो-2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर की अध्यक्षता में शनिवार को राजधानी लखनऊ में आगामी ’यू.पी. कोऑपरेटिव एक्सपो-2026’ के आयोजन के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग द्वारा 01 से 10 दिसम्बर 2026 तक गोमती नगर, लखनऊ स्थित बैडमिंटन अकादमी में भव्य ’यू.पी. कोऑपरेटिव एक्सपो-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय एक्सपो प्रतिदिन पूर्वाह्न 11ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक आम जनमानस के लिए खुला रहेगा।
मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने एक्सपो के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कृषकों, उत्पादकों एवं शिल्पकारों को शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सीधे जोड़ते हुए सशक्त बाजार संपर्क स्थापित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा, कौशल एवं उत्पादों के प्रदर्शन हेतु राज्य स्तर पर एक प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से प्रदेश की समस्त सहकारी संस्थाओं को अपने उत्पादों, सेवाओं, उपलब्धियों एवं नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्राप्त होगा, जिससे संस्थाओं के बीच आपसी संवाद, समन्वय और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण उद्यमिता, स्वरोजगार और आय संवर्धन के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ प्रदेश के हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक उत्पादों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं को प्रोत्साहन देते हुए विशिष्ट पहचान दिलाने तथा कृषकों व सहकारी संस्थाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

https://www.instagram.com/reel/DgSChlDRQPo/?fqnt=cWU3ZDF2dWUwZTZo

सहकारिता मंत्री ने जानकारी दी कि ’यू.पी. कोऑपरेटिव एक्सपो-2026’ में इफको (IFFCO) और नैफेड (NAFED) सहित खाद्य प्रसंस्करण, खादी एवं ग्रामोद्योग, मत्स्य पालन, माटीकला, डेयरी तथा उर्वरक आदि क्षेत्रों से जुड़ी प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाएं और संगठन व्यापक रूप से सहभागिता करेंगे। इस मंच पर किसानों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, कारीगरों, महिला समूहों, लघु उद्यमियों एवं अन्य सहकारी हितधारकों को अपनी क्षमता और उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। एक्सपो के प्रमुख आकर्षणों में ’एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) तथा ’एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) जैसी पहलों से जुड़े स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी शामिल है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और विपणन को नई गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त एक्सपो में श्सहकारी साहित्यश् का भी विशेष आकर्षण रहेगा, जिसके अंतर्गत सहकारी संस्थाओं, आंदोलनों और सरकारी योजनाओं से संबंधित लेख एवं पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी, जिनका उद्देश्य समाज में सहयोग, एकता, समानता, भाईचारे और सामूहिक विकास की भावना को बढ़ावा देना है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सहकारिता, स्थानीय उद्यमों एवं पारंपरिक व्यवसायों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों और आगंतुकों को एक्सपो में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक शिल्प, खाद्य उत्पादों और व्यंजनों से परिचित होने के साथ ही उत्पादकों से सीधा जुड़ाव स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन सायं 06ः00 बजे से सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर ने प्रदेश के सभी सहकारी बंधुओं, उद्यमियों, उत्पादकों, कारीगरों और आम नागरिकों से एक्सपो में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का संदेश स्पष्ट है-सहकार से समृद्धि, सहभागिता से सशक्तिकरण और सामूहिक प्रयासों से आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मुस्लिम स्थानों के खिलाफ अफवाहें फैलाने और झूठी शिकायतें करने वालों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- शहजाद कुरैशी

लखनऊ। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष शहजाद कुरैशी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *