Breaking News

प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद

प्रयागराज । उमेश पाल हत्याकांड से फिर से चर्चा में आये यूपी के बाहुबली नेता रहे अतीक अहमद को साबरमती से प्रयागराज लाया जा रहा है। सोमवार शाम तक अतीक अहमद के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि अतीक अहमद के साथ पुलिस का लंबा काफिला चल रहा है और इस लंबे सफर में अतीक अहमद के साथ-साथ मीडिया चैनलों की गाड़ियां भी पीछे-पीछे चल रही हैं। सफर में एक जगह जब अतीक को गाड़ी से उतारा जा रहा था, तब पत्रकारों ने सवाल पूछा- अतीक क्या आपको डर लग रहा है? इस पर अतीक जवाब देते हैं – काहे का डर?
पुलिस के काफिले के साथ-साथ अतीक अहमद का परिवार भी चल रहा है। एक निजी चैनल ने इस सफर के दौरान अतीक की बड़ी बहन से बात की। अतीक की बहन ने कहा, ‘‘हमारे बड़े भाई हैं तो हम उनके साथ चल रहे हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. सड़क से लाने लायक उनकी हालत नहीं थी. अब सड़क से ला रहे हैं। एनकाउंटर की आशंका पर निजी चैनलों ने जब सवाल पूछा तो अतीक अहमद की बहन बोलीं, ‘‘हां हमें लगता है कि एनकाउंटर हो सकता है। हमने प्रेस में भी ये बात कही थी. एनकाउंटर की आशंका है. हम गुजरात से ही काफिले के पीछे आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अतीक की बहन आएशा नूरी ने कहा, ‘‘अदालत जाकर जो फैसला आएगा, वो हमें स्वीकार है. हमें सिर्फ सुरक्षा की चिंता है। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने कहा, ‘’अदालत से जो भी फैसला होगा, वो हमें स्वीकार होगा। अगर न्याय नहीं मिला तो हम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एक पुराने अपहरण के मुकदमे में कोर्ट के आदेश के बाद सभी अभियुक्तों को जेल से न्यायालय के सामने पेश करना है। इसी प्रक्रिया के तहत इस केस से संबंधित सभी अभियुक्तों को 28 मार्च को कोर्ट के सामने पेश किया जाना है। प्रयागराज के जेल अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया है कि अतीक को इलाहाबाद जेल के एक हाई सिक्योरिटी बैरक में अकेले रखा जाएगा। अतीक की सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा. उनके पास बॉडी कैमरे भी होंगे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सफेद अर्टिगा बना लूट का जरिया, महिला समेत तीन गिरफ्तार

करेंट मीडिया /मलिहाबाद अर्सलान ख़ान लखनऊ । मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत महिला से हुई लूट की …