Breaking News

अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद की एसटीएफ मुठभेड़ में मौत

झांसी । प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और बाहुबली नेता अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को झांसी में एक पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया है। इस मामले के एक अन्य अभियुक्त गुलाम मोहम्मद की भी इस एनकाउंटर में मौत हो गई। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को इन दोनों अभियुक्तों की तलाश थी. इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था.उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश और झांसी पुलिस का एक संयुक्त अभियान थी. पुलिस के अनुसार, ये ‘एनकाउंटर’ दो डिप्टी एसपी नवेंदु और विमल के नेतृत्व में किए गए। पुलिस के अनुसार, असद की उम्र लगभग 20 साल थी. उनका दावा है कि इन दोनों के पास से विदेशों में बने हथियार भी बरामद किए गए हैं। मारे गए दोनों लोगों के बारे में पुलिस का दावा है कि ये दोनों उमेश पाल की हत्या में शूटर्स थे. उनके मुताबिक, सीसीटीवी में ये दोनों गोली चलाते हुए दिख रहे थे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

27 एवं 28 फरवरी को होगा मीन महोत्सव 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *