Breaking News

देश को मिली नई संसद

नई दिल्लीः पिछले काफी दिनों से लगातार चर्चा में आने वाला व विपक्ष के निशाने पर रहने वाले नये संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भवन का उद्घाटन किया। नए भवन में अपने पहले संबोधन में पीएम ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। यह विश्व को भारत के दृढ़संकल्प का संदेश देता है। हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। उन्होंने कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की विकास यात्रा के कुछ पल अमर हो जाते हैं और आज भी ऐसा ही एक दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास 25 वर्ष का अमृत कालखंड है। इन 25 वर्षों में हमें मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आदर और उम्मीद के भाव से देख रही है।

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री …