Breaking News

जी-20 शिखर सम्मेलन का आज अंतिम दिन

नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें जी-20 के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। रविवार को दुनिया के शीर्ष नेताओं ने सबसे पहले सुबह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद यहां पहुंचे सभी राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां ‘वन फ्यूचर‘ नाम का इस सम्मेलन का तीसरा और आखिरी सत्र आयोजित किया जाएगा।उसके बाद 12.30 बजे जी-20 का यह शिखर सम्मेलन समाप्त हो जाएगा और दुनिया के नेता अपने अपने देश लौटना शुरू कर देंगे।

जी-20 सुबह 8ः15 से 9 बजेः सदस्य देशों के नेता और अंतर्रराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि ‘राजघाट‘ पहुंचेंगे। सुबह 9ः00 से 9ः20 बजे तकः इसके बाद नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 9ः20 बजेः देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख इसके बाद भारत मंडपम के ‘लीडर्स लाउंज‘ की ओर रवाना होंगे। सुबह 9ः40 से 10ः15 बजे तकः भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होगा। सुबह 10ः15 से 10ः30 बजे तकः भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह किया जाएगा। सुबह 10ः30 से दोपहर 12ः30 बजे तकः शिखर सम्मेलन का तीसरा और अंतिम सत्र ‘वन फ्यूचर‘ का आयोजन. इसमें ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन‘ को एडॉप्ट किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति बाईडेन अंतिम सत्र में भाग नहीं लेगें वह वियतनाम के लिए रवाना हो जायेंगे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi jantar mantar News – ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि …