Breaking News

प्रयागराज के धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास

लखनऊ: महाकुम्भ 2025 के लिए संगम नगरी प्रयागराज के धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास किया जाएगा। जिसके लिए आज पर्यटन विकास विभाग ने 40 करोड़ की धनराशि जारी की। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर प्रयागराज में पर्यटन विकास की असीम संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं प्रयागराज के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 40 करोड़ की धनराशि जारी होने पर आभार जताया।
महाकुम्भ-2025 के लिए प्रयागराज को सजाने संवारने एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। मंत्री नन्दी ने भी कुछ दिनों पूर्व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी से मुलाकात कर अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ एवं मां कल्याणी देवी मंदिर के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे स्वीकृति प्रदान करते हुए पर्यटन विभाग ने धनराशि जारी कर दी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 का भव्य और भव्यतम आयोजन होगा, जिसे पूरी दुनिया देखेगी, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।  पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए गए 40 करोड़ की धनराशि से दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ, महर्षि भारद्वाज आश्रम, द्वादश माधव मंदिर, पंचकोषी परिक्रमा पथ के मंदिरों, कल्याणी देवी मंदिर, अलोपशंकरी देवी, पड़ीला महादेव मंदिर, दुर्वासा ऋषि आश्रम आदि धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास किया जायेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …