Breaking News

“कोर्ट ने आज़म की एक न सुनी”

रामपुर। आज़म खान उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सज़ा को ऊपरी अदालत ने बरकरार रखते हुए आज़म की अर्जी खारिज कर दी । और कहा कि ऐसे लोगों से गलत काम की उम्मीद नहीं की जा सकती है । इसलिए निचली अदालत का फैसला बरकार रहेगा । दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में आज़म खाॅं उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को सात-सात की सज़ा सुनाई गई है जिसके बाद से तीनों अलग-अलग जेलों में बंद हैं । बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में 2019 में दर्ज कराया था । इस मामले में तीनों को आरोपी बनाया गया था । इसी मामले में एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने 18 अक्तूबर को तीनों को सात-सात साल की सज़ा सुनाई थी। साथ ही 50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया था । कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ आजम खाॅ ने सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी। जिसपर एमपी एमएलऐत्र सेशन कोर्ट के जज डा0विजय कुमार ने निचली अदालत का फैसला बरकार रखते हुए तीनों की अपील खारिज कर दी ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …