Breaking News

“हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफ चंपई सोरेन चुने गए नेता”

रांची । पिछले कुछ दिनांे से झारखंड के मुख्मंत्रत्री हेमंत सोरेन को लेकर तरह तरह की खबरें चल रही थीं वहीं कुछ बीजेपी नेताओं ने उनके गुमशुदा होने के पोस्टर भी लगा दिये थे । अब खबर यह है कि झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं के मुताबिक हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गठबंधन के विधायकों ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है। 67 साल के चंपई सोरेन सरायकेला के विधायक हैं। वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। सत्ताधारी गठबंधन के पांच विधायकों ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। सत्ताधारी गठबंधन के मुताबिक उनके पास 47 विधायकों का समर्थन है और 43 विधायकों के दस्तख्त की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी गई है।

त्यागपत्र की पुष्टि करते हुए कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने बताया कि हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्ताधारी गठबंधन ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुना है। झारखंड की राजधानी रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद आलमगीर आलम ने बताया, “ हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हमारे गठबंधन ने चंपई सोरेन जी का नाम नेता के रूप में पेश किया है। 43 विधायकों के हस्ताक्षर का पत्र हमने दिया है. हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है। राज्यपाल ने अभी शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पहले आपके पेपर को देख लेंगे फिर आपको समय देंगे.”।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …