Breaking News

“शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों से उठेगा पर्दा “

नई दिल्ली । काफी दिनांे से देश की जनता जिस बात का बेसब्री से इंतजार कर रही थी तो अब उनका इंतजार कल खत्म होने जा रहा है । चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान शनिवार दोपहर तीन बजे किया जाएगा।

चुनाव आयोग में शुक्रवार दोपहर दोनों नव नियुक्त आयुक्तों की मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस साल लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश) में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

शनिवार को विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का भी एलान होगा।

केन्द्र सरकार ने गुरुवार को ही दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नियुक्त कर दिया था। उसके बाद शुक्रवार को इन दोनों ने अपना कार्यभार संभाल लिया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …