Breaking News

“अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला “

वाशिंगटन । अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपना भाषण दे रहे थे तभी गोलियों की आवाज गूंजी। गोली भले ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को छूकर निकल गई, लेकिन इससे रैली में शामिल एक शखस की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने साल 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इससे देश के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुँचा है।

डोनाल्ड ट्रंप इस हमले में बहुत भाग्यशाली रहे के कि गोली उनके कान को जख्मी करते हुए निकल गई । डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे पर खून के निशान साफ देखे जा सकते थे । डोनाल्ड ट्रंप को सेक्युरिटी वालों ने तुरंत अपने घेरे में लेकर वहाॅं से सुरक्षित निकाल लिया।
अमेरिका में किसी राष्ट्रपति या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खिलाफ हिंसा की ऐसी वारदात नहीं हुई है। यह पांच दशक पहले के अमेरिकी इतिहास के काले दौर की याद दिलाता है। उस दौर में अमेरिकी राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे दो कैनेडी भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …