“भूपेंद्र चौधरी ने भाजपाइयों को दिए सदस्यता अभियान के मूल मंत्र”

सीतापुर। आसिफ मुशीर । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र उपस्थित रहे। कार्यशाला में सर्वप्रथम वंदे मातरम का गान किया गया एवं महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत कमलेश मिश्र द्वारा पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की संपूर्ण क्रियाविधि एवं नियमो के विषय में विस्तार से बताया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आज विश्व का सबसे बड़ा दल होने के नाते हमारी सदस्यता गंभीर विषय है हमारे पदाधिकारियों जन प्रतिनिधियों व जिम्मेदार लोगों को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाना है प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की देश की जनता भारतीय जनता पार्टी पर पूर्ण विश्वास करती है इसीलिए हम 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब हुए हैं। हमें जनता के इस विश्वास को बरकरार रखना है साथ ही साथ पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समय पर पूर्ण करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के विषय में भी विस्तार से बताया गया अंत में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सीतापुर राजेश शुक्ला द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया एवं पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से पार्टी से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आवाहन भी किया गया जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की सीतापुर इकाई द्वारा प्रदेश में सदस्यता अभियान के तहत प्रथम स्थान पर आने का प्रयत्न व संपूर्ण प्रयास किया जाएगा। और इस लक्ष्य को हम हर हाल में पूरा करेंगे इसके लिए सभी जिम्मेदारों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक सुधाकर शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए 8800 00 2024 के नंबर पर मिस्ड कॉल करके इस बार डिजिटल सदस्याता 2024 कराई जाएगी । इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों सभी विधायक सांसद मंत्री विधायक ब्लॉक प्रमुख नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं बूथो के अध्यक्षों को भी अलग-अलग सदस्यता कराया जाने का लक्ष्य दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अवध प्रांत नीरज वर्मा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ गोदावरी मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, कारागार राज्य मंत्री व हरगांवविधायक सुरेश राही, विधायक सिधौली मनीष रावत विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य विधायक बिसवां निर्मल वर्मा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, विश्राम सागर राठौर संजय मिश्रा, नैमिष रत्न तिवारी ,रमेश भार्गव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे, उदित बाजपेई ,जया सिंह, नीरज वर्मा झल्लर भंवर सिंह सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

“समय पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जाये – मनीष रावत”

सिधौल/सीतापुर। आसिफ मुशीर । स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी व लापरवाही के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published.