Breaking News

“घायल कांवड यात्री को 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने बचाई जान”

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते में मरीज का बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते है। सोमवार को पुलिस चौकी डबरई के समीप एक बाइक सवार कांवड लेकर आ रहे थे जिसमें बाइक सवार अचानक गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया उसके बाद ही 108 की एंबुलेंस यूपी32ईजी 4506 लोकेशन मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद समय पर पहुंच गई जहां पायलट कैलाश चंद और ईएमटी विद्या प्रकाश ने मरीज को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट किया,
मरीज रवि 25 वर्ष थाना रशूलपुर अशर्फाबाबाद निवासी की हालत देखकर ईएमटी ने मरीज की ड्रेसिंग की और ब्लीडिंग को रोका उसके बाद ईएमटी की सूझबूझ से इआरसीपी डॉक्टर रस्तोगी के द्वारा बताए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए घायल को जिला अस्पताल फिरोजाबाद में सुरक्षित भर्ती कराया जिससे मरीज की जान बच गई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“विशेष प्लान तैयार कर कम प्रतिशत वाले बूथों का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाय”

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप टीम के श्री संतोष कुमार, सचिव, श्री आर0के0 सिंह, …