Breaking News

कंगना ने अपने बयान से बीजेपी के लिए फिर मुसीबत खड़ी करी

नई दिल्ली । फिल्मी दुनिया से राजनीति की दुनिया में क़दम रखने वाली अपने बयानों से लगातार भाजपा के लिए परेशानी खड़ी करती रहती हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानून वापस लाने वाले बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ लिया है। इसके बाद कंगना ने भी इसे अपनी निजी करार दिया।
दरअसल कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कहा था कि मोदी सरकार को कृषि कानूनों को वापस लाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए ताकि उनकी समृद्धि में कोई रुकावट नहीं रहे।
इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कंगना रनौत की टिप्पणी को उनका निजी बयान करार दिया था। गौरव भाटिया ने कहा था कि ये साफ करना चाहूंगा कि उनका ये निजी बयान है उन्होंने कहा, कंगना रनौत भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह कृषि बिलों पर बीजेपी के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता है। हम इस बयान की निंदा करते हैं। हरियाणा में चुनाव को देखते हुए भाजपा किसानों के मामले में लगातार संभलकर चलने का प्रयास कर रही है । कंगना का यह बयान इस समय भाजपा के लिए एक नया सिरदर्द बन सकता है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …