Breaking News

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग जारी

श्रीनगर। लगभग 10 वर्षो बाद जम्मू-कशमीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जिसमें भारी तादाद में लोगो द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है । इस बार के चुनाव में किसी भी तरह से किसी भी संगठन द्वारा विरोध नहीं किया जा रहा है । जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हो रही वोटिंग में सुबह नौ बजे तक लगभग 10 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे। दूसरे चरण के इस चुनाव में 25.78 लाख मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें 13.12 लाख पुरुष और 12.65 लाख महिला वोटर हैं। कश्मीर से विस्थापित 15,000 कश्मीरी पंडित भी दूसरे चरण में वोट दे सकते हैं। विधानसभा के इस दूसरे चरण में 26 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। कश्मीर में 15 जबकि जम्मू क्षेत्र में 11 सीटें हैं। इस चरण के लिए 3502 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 239 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोट डालने का सिलसिला सुबह सात बजे से शुरू हो गया है जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा । जम्मू -कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में विधानसभा चुनाव एक दशक के बाद हो रहे हैं। तीसरे चरण के लिए एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 60 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में किसी भी अलगावादी संगठन ने चुनाव बहिष्कार की अपील नहीं की है। दूसरे चरण में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला,जम्मू -कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी, बीजेपी जम्मू -कश्मीर के अध्यक्ष रवींद्र सिंह रैना। कांग्रेस के राज्य प्रमुख तारिक हामिद कारा। उमर अब्दुल्ला गांदेरबल और बडगाम से चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू -कश्मीर में विधानसभा के चुनाव आखिरी बार वर्ष 2014 में कराए गए थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …