Breaking News

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ

शाहजहाँपुर। मुबारक अली । ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
शहीद संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि व महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस अवसर पर ज़िलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भागदौड़, तनाव और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के इस दौर में हम जीवन की लय को खोते जा रहे हैं। ऐसे समय में भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा योग, अपने वैज्ञानिक सिद्धांतों और गुणों के कारण शीतल छांव की तरह है, जो मन, प्राण और शरीर का संतुलन बनाए रखकर जीवन को स्वस्थ और सहज बनाती है।
योग विज्ञान संस्थान के ज़िला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।
मंच पर ज्योति गुप्ता, अखण्ड प्रताप एवं चिवनाथ पाल ने योगासनों का प्रदर्शन किया।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी तथा ज़िला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. शबीना नाज़ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर ज़िलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के मानद सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अविरल सिंह चन्देल, डॉ. मनु यादव, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिवपूजन सिंह, विनीत मिश्रा, दपिन्दर कौर, मो. इमरान, अनुराग पाल, ऊषा कश्यप सहित अनेक लोगों ने योगाभ्यास किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने सुनी जनता की समस्याए

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी ने आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें एवं …