Breaking News

विकास भवन में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में कृषि निर्यात की योजनाओं व गुणवत्ता मानकों की दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर। मुबारक अली । कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा सोमवार को विकास भवन में कृषि निर्यात संवर्धन के उद्देश्य से क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जबकि एपीडा के सचिव डॉ. सुधांशु मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी भी उपस्थित रहे।


डॉ. सुधांशु ने कहा कि एपीडा किसानों, एफपीओ और उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारती कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को निर्यातोन्मुख खेती, गुणवत्ता उत्पादन और बाजार से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग) जितिन प्रसाद के मार्गदर्शन में पीलीभीत में बासमती एवं ऑर्गेनिक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म स्थापित किया जा रहा है। साथ ही एपीडा की वित्तीय सहायता योजनाओं के तहत अवसंरचना, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और गुणवत्ता सुधार के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम में एपीडा के आलोक मिश्रा ने कृषि निर्यात के अवसरों, योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी दी। वहीं बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के संयुक्त निदेशक डॉ. रितेश शर्मा ने गुणवत्ता परीक्षण, डीएनए परीक्षण, कीटनाशक अवशेष तथा भारी धातु परीक्षण जैसी सुविधाओं की जानकारी साझा की।
कृषि विपणन, कृषि विभाग, मंडी समिति, नाबार्ड एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों और एफपीओ प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान गंगा भूमि सीड्स प्रोडक्शन कंपनी (एफपीओ) के निदेशक राकेश कुमार पाण्डेय ने जनपद में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए छह सूत्रीय ज्ञापन एपीडा सचिव को सौंपा।
कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान, एफपीओ प्रतिनिधि, उद्यमी एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कृषि निर्यात की संभावनाओं तथा चुनौतियों पर चर्चा की। अंत में नेत्रपाल शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

24 घंटे में सोलर पैनल चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0आफाक । यूपी थाना मदनापुर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का …