Breaking News

देसी शराब की दुकान के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने एसडीएम टहरौली को सौंपा ज्ञापन

झांसी । राशिद पठान। ग्राम पंचायत दरवटयाऊ की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर सरकारी देसी शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) टहरौली को ज्ञापन सौंपकर दुकान को हटाने की मांग की।


ग्रामीणों का कहना है कि देसी शराब की दुकान गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से प्रतिदिन स्कूल के बच्चे आवागमन करते हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है तथा बच्चों और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए देसी शराब की दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
एसडीएम टहरौली ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *