Breaking News

सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे- अरविंद वशिष्ठ

झाँसी। राशिद पठान। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी के माध्यम से महानगर में चौतरफा सड़क पर गहरे गहरे गड्ढों को लेकर ज्ञापन दिया गया।

उक्त अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर में चारों तरफ गहरे -गहरे गड्ढे हैं, ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गड्ढे न हो बड़ा गाँव गेट अंदर-बाहर उन्नाव गेट अंदर,बाहर यहाँ तक कि जो मुख्य सड़कें हैं । उनमें भी गहरे गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण आए दिन वृद्ध, महिलाएं एवं बालिकाएं स्कूटी से गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। यहां तक कि सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा गड्ढों के कारण बीचों बीच चलते हैं, जिससे जहाँ तहाँ ट्रैफिक जैम की समस्या बढ़ी हुई है, यदि गलती से ई रिक्शा गड्ढे में चला जाता है तो वह पलट जाता है जिससे बैठी हुई सवारी एवं आसपास चल रहे लोग चोटिल हो जाते हैं।
यदि समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग मोदी फार्मूला अपनाएंगे जिसमें गड्ढों के चारों तरफ खड़े होकर थाली बजाएंगे और शंख बजाएंगे क्योंकि जब कोरोना चरम सीमा पर था लोग कोरोना से मर रहे थे देश में त्राहि त्राहि मची थी तब मोदी जी ने यह फार्मूला दिया था और अब भी त्राहि त्राहि का माहौल है। अब हम इसी फॉर्मूला को अपनाएंगे।यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर गड्ढे भरने का काम करेंगे।
उक्त अवसर पर सर्वश्री
सतेंद्र पुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष) व्यापार सभा,मौहर सिंह राठौर,महीपत झा, संचय लाल, विष्णुयादव,सुमित(जिलासचिव),मनोज यादव, अनुराग , नवाजिश राइन, हैदर अली,हनीफ राईन ,मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित,आशीषवाजपई,आदिलखान ,रिजवान,,समीरउलहक़,,आलोक,समीर,शाकिब अहमद, आदि उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *