Breaking News

राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर पहुंचकर परिसर में चल रहे जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षों और परिसर में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति देखी तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता और कार्ययोजना की जानकारी ली।
कॉलेज में जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल 235.61 लाख रुपये की लागत का प्रावधान किया गया है। इसमें रिपेयरिंग व रेनोवेशन, सिविल वर्क, गेट, सीसी रोड और इलेक्ट्रिकल कार्य सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्य पूरे होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राज्यपाल ने उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्विद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार …