शाहजहांपुर । मुबारक अली। शाहजहांपुर में नशे की हालत में सवारियों से भरा ई-रिक्शा चलाने का मामला सामने आया है। जीआईसी तिराहे पर ड्यूटी में तैनात महिला हेड कांस्टेबल मोनी देवी ने चालक को नशे में सवारियों से अभद्रता करते देखा और इसकी सूचना यातायात प्रभारी को दी।
मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे ने चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया, जिसमें 550 एमजी/100 एमएल से अधिक एल्कोहल पाया गया।
इसके बाद यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन में सफर न करें और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Current Media