शाहजहांपुर । मुबारक अली । शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
मुख्य विकास अधिकारी उत्कृष्ट द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
छात्रों और शिक्षकों को प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, भूकंप, बाढ़, आकाशीय बिजली और सर्पदंश से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीडीओ ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम का समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी की वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, पुलिस विभाग, अग्नि विभाग, कोषागार विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, NDRF,NCC एवं जिला सूचना विभाग सहित संबंधित विभाग को के अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Current Media