Breaking News

ईरान कर सकता है इसराइल पर मिसाइल हमला-अमेरिका

तेहरान। जबसे हसन नसरुल्लाह की इसराईली हमले में मौत हुई है । तबसे ईरान के उपर लगातार इस बात का दबाव पड़ रहा है कि वह कब इजराईल से कब बदला लेगा । कई समाचार एजेंसियों के मुताबिक अमेरिका को संकेत मिले हैं कि ईरान इसराइल के खिलाफ़ मिसाइल लॉन्च करने की तैयारी में है।
एएफ़पी ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से और रॉयटर्स ने व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले ये ख़बर दी है कि इसराइल पर हमला करने के ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
अमेरिकी नेटवर्क सीबीएस के अनुसार व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, इसराइल के खिलाफ़ किसी भी सीधे आक्रमण के ईरान के लिए गंभीर नतीजे होंगे। उधर इसराइली सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इसराइल पर ईरानी हमले के गंभीर परिणाम होंगे। इसी बीच इसराइली डिफ़ेंस फोर्सज़ ने एक्स पर लिखा है कि उन्होंने बेरूत पर हमले शुरू कर दिए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …