Breaking News

खेत की जुताई के समय निकले प्राचीन समय के हथियार

शाहजहांपुर। मो आफाक़़। यूपी के जनपद शाहजहांपुर मे खेत जोतते समय खेत के अंदर प्राचीन समय के हथियार निकले हैं। इनमे तलवारे, भाला और बरछी, खंजर एवं अन्य हथियार शामिल हैं। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। मामला निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव का है। ढकीया गांव के रहने वाले बाबू राम ने बताया कि पहले यहां पर खेड़ा था कुछ दिन पहले जेसीबी से खेत की मिट्टी निकलवाई थी खेत की मिट्टी निकलने के बाद आज पहली बार खेत जोत रहे थे तभी हल से किसी लोहे के टकराने की आवाज सुनाई दी। देखा तो वहां से पुराने समय की तलवार, खंजर, बरछी, और बंदूके निकली। फिलहाल मौके पर निगोही पुलिस और राजस्व विभाग के लोग मौजूद हैं और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई। वहीं इसकी जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। हथियारों को देखने बालों का मेला लगा हुआ है। वहीं सूचना पर तिलहर विधायक सलोना कुशवाह भी मौके पर पहुंच गई। पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है उसकी टीम भी जल्दी वहां पहुंचेगी और यह पता लगाएगी कि यह हथियार कितने पुराने हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …