Breaking News

10 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोग प्रतिबंधित

संभल । उत्तर प्रदेश के संभल में जिला प्रशासन ने दस दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है।
प्रशासन के मुताबिक़ उसने जिले में बेहतर क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र ये कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने इस बीच संभल आ रहे समाजवादी पार्टी के 15 सदस्यीय दल में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और संभल जिला से पूरी तरह तटस्थ रहकर शांति बहाल करने का निर्देश दिया था। संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सिविल कोर्ट के आदेश के बाद दूसरी बार सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में पांच लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि पुलिस ने चार मौतों की ही पुष्टि की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …