Breaking News

चाइनीज मांझे ने ली सिपाही की जान

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में चाइनीज मांझे से गला कटने से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही बाइक से जा रहा था। उसी दौरान उसके गले में मांझा फंस गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही शाहरुख हसन (32 वर्ष) शनिवार दोपहर करीब 12-15 बजे बाइक से राजघाट चौकी की ओर से बरेली मोड़ जा रहा था। अजीजगंज में दुर्गा इंडस्ट्रीज के सामने अचानक चाइनीज मांझा शाहरुख के गले में कस गया। गला कटने से वह बाइक से गिरकर छटपटाने लगा। आसपास के लोग दौड़कर आ गए और सिपाही को ई-रिक्शे से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भाजपा नाटकबाज पार्टी – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि …