करणवीर मेहरा बने बिग बॉस सीज़न 18 के विजेता

मुंबई । एक्टर करणवीर मेहरा रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 18 के विजेता बन गए हैं. बीते 105 दिनों से टेलीवीज़न शो बिग बॉस कलर्स टीवी पर चल रहा था।
दर्शकों के वोटों के आधार पर करणवीर मेहरा को शो के होस्ट सलमान ख़ान ने विजेता घोषित किया. उन्होंने यह जीत विवियन डिसेना और रजत दलाल को शिकस्त देकर हासिल की।

इस शो के पहले रनर अप विवियन डिसेना रहे. दूसरे रनर अप रहे रजत दलाल. करणवीर ने शो की ट्राफी के साथ, 50 लाख की ईनामी धनराशि भी जीती है। इस जीत के बाद करणवीर मेहरा ने कहा है, हम जिस पल का इंतज़ार कर रहे थे, वो आख़िरकार आ गया. जनता का लाडला जीत गया है। बिग बॉस में जीत के साथ ही करणवीर मेहरा को उनके प्रशंसक बधाई दे रहे हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी जीत का विरोध भी कर रहे हैं।
करणवीर का बिग बॉस के घर का अनुभव मिला-जुला रहा है। बिग बॉस के घर में उनके कुछ अच्छे दोस्त भी बने, तो कुछ बुरे अनुभव भी रहे. विवियन डिसेना जैसे साथी प्रतियोगियों के साथ उनकी जमकर लड़ाई भी हुई।
करणवीर ने इससे पहले रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ख़तरों के खिलाड़ी सीजन 14 का टाइटल भी अपने नाम किया था। उन्होंने ख़तरों के खिलाड़ी में सभी कॉन्टेस्टेंट को पछाड़कर 30 लाख रुपये अपने नाम किए थे और कार भी घर ले गए थे. अब उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली । मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में बिजली और …