Breaking News

दूल्हा-दुल्हन जान बचाकर भागे , तेंदुए ने छीनी एक-47

लखनऊ । कभी कभी शादी में ऐसे मेहमान आ जाते हैं जो पूरी बारात के लिए मुसीबत बन जाते है। ऐसा ही कुछ वाकया उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ जहॉं एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शहर के एक शादी हॉल में तेंदुआ घुस गया. जंगली जानवर की दहशत से विवाह समारोह में अफरातफरी मच आलम ये हो गया कि सजी-धजी दुल्हन भी भारी भरकम लहंगे को उठाकर सहेलियों कके संग भागती नज़र आई, तो दूल्हा मैरिज हॉल की खिड़की से कूद गया। मैरिज हाल में अक्षय कुमार और ज्योति की शादी का कार्यक्रम चल रहा था । शादी में घुसे तेंदुए से घराती और बारातियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। जंगली जानवर ने रेस्क्यू करने पहुंचे मलिहाबाद क्षेत्र के दरोगा मुकट्टर अली को भी घायल कर दिया। पुलिस ने तेदुए पर फायरिंग के दौरान तेदुए ने पंजा मारकर एके-47 को भी नीचे गिरा कर सुरक्षा कर्मी को घायल कर दिया ।


घटना लखनऊ के पारा थाना इलाके के एमएम मैरिज लॉन में हुई, जहां एक शादी समारोह चल रहा था. बुधवार रात के करीब 10ः30 बजे एक मेहमान दीपक ने दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा और डरकर ऊपर से कूद गया. इससे वह घायल हो गया और उसके बाद मैरिज हाल में अफ़रातफ़री मच गई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …