Breaking News

अमेरिका जैसा भी युद्ध चाहता है, हम तैयार हैं – चीन

बीजिंग । जबसे डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभाली है तबसे वह लगातार सभी देशों पर नये टैरिफ का एलान कर रहे हैं जिससे पूरी दंनिया के देशों के लिए परेशानियॉं खड़ी हो रही है । और पूरी दुनिया एक नये प्रकार के युद्ध की तरफ बढ़ रही है । अब ट्रंप के टैरिफ़ लगाने को लेकर चीन ने खुलकर अमेरिका को चेतावनी दी है। अमेरिका में चीनी दूतावास ने कहा है कि चीन हर तरह की जंग के लिए तैयार है। चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, चाहे टैरिफ़ वॉर हो, ट्रेड वॉर हो या कोई अन्य जंग, अमेरिका अगर जंग चाहता है तो हम इसके अंजाम तक जंग लड़ने को तैयार हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार से चीन पर 10 प्रतिशत का नया टैरिफ़ लगा दिया है. इससे पहले भी फ़रवरी महीने की शुरुआत में ट्रंप ने चीन से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ़ लगा दिया था। इस तरह से अमेरिका ने कुछ दिनों के अंदर ही चीनी सामान पर कुल 20 प्रतिशत लेवी लगा दिया है।
चीन ने भी मंगलवार को ट्रंप के इस कदम के फ़ौरन बाद, फ़रवरी महीने की तरह ही अमेरिका से चीन आने वाले कई कृषि उत्पादों पर 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ़ लगा दिया है। चीन अमेरिकन कॉर्न, गेहूं और सोयाबीन जैसे कई अमेरिकी उत्पादों का सबसे बड़ा बाज़ार है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …