Breaking News

लखनऊ-हरदोई हाईवे के निर्माण कार्य में देरी पर मंडलायुक्त नाराज

मलिहाबाद । शहज़ाद अहमद खान । मलिहाबाद तहसील में लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का गुरूवार को मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को हाइवे के निर्माण कार्य में सुस्ती दिखाई पड़ी। यह देखकर उनका पारा हाई हो गया। जिसके बाद मंडलायुक्त ने एनएचआई के अधिकारियों से सम्पर्क कर उन्हें सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्माणकार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए मई तक सिविल कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। अन्यथा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
दरअसल मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब को लगातार एनएचआई के कर्मचारियों व ठेकेदारों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर मंडलायुक्त ने लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणकार्य का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने मलिहाबाद चौराहे व रहीमाबाद चौराहे के निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर परियोजना निदेशक (पीडी) सौरभ चौरसिया से फोन पर संपर्क किया। मंडलायुक्त ने पीडी को जमकर लताड़ा। जिसके बाद मंडलायुक्त ने ठेकेदार को हाइवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। जैकब ने कहा कि अगर अतिरिक्त जनबल की आवश्यकता है, तो संख्या बल को बढ़ाते हुए मई में निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। बावजूद इसके तय समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तब कार्यदायी संस्था समेत लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बक़रा ईद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं संग की अहम बैठक

शाहजहांपुर। मो आफाक। यूपी के शाहजहांपुर में आगामी ईद-उल-अजहा (बक़रा ईद) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ …