Breaking News
मृतक चंदन

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

करेंट मीडिया न्यूज
शहज़ाद अहमद खान

मलिहाबाद के ईशापुर गांव में बीती रात पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह,भाटी के मुताबिक, ईशापुर गांव निवासी मजदूर चंदन नशे का आदी था। वह आए-दिन पत्नी रूबी से मारपीट करता था। पत्नी ने बताया कि सोमवार रात पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। जिसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह रूबी ने पति को फंदे से लटकता देख फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया में चंदन ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मौके पर कोई भी सुसाइट नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …