Breaking News

स्कूल वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा

शाहजहांपुर। मो0आफाक । स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत दो दिनों तक चले विशेष अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। जबकि 11 वाहनों को सीज कर विभिन्न थानों में खड़ा कराया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के निर्देशन में 8 और 9 जुलाई को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।


अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल के सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल के हरिओम तथा पीटीओ आर.पी. गौतम ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों की जांच की। परिवहन विभाग के अनुसार, 8 जुलाई को नियमों के विपरीत संचालित 11 स्कूल वाहनों के चालान किए गए और चार वाहनों को सीज किया गया।
वहीं 9 जुलाई को 18 स्कूल वाहनों के चालान तथा सात वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं का परिवहन केवल मानक के अनुरूप संचालित वाहनों से ही कराया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहाँपुर एसपी ने सदर बाज़ार में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *