Breaking News

“22 लाख दियों से जगमग हुई अयोध्या”

अयोध्या । पूरे भारत में रोशनी का त्योहार ” दिवाली बहुत जोर शोर से मनाया जाता ” है जिसका सभी लोग पूरे वर्ष इंतजार करते है । इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के “अयोध्या में सरयू नदी” के घाट पर शनिवार की रात को 22.23 लाख दीए जलाए गए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। ‘दीपोत्सव 2023‘ नाम के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोनों मौजूद थीं।


“गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ” के अधिकारियों ने इस नए बने रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इस रिकॉर्ड को जांचने के लिए ड्रोन से सरयू नदी के घाटों का मुआयना भी किया गया।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया पिछले साल अयोध्या में ही दिवाली के अवसर पर 15.76 लाख मिट्टी के दीए जलाए गए थे। दुनिया में किसी भी जगह एक साथ इतने दीए कभी नहीं जलाए गए ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …