Breaking News
leader

“समाजवादी पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस में शामिल”

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता “पूर्व विधायक मोहम्मद फिरोज अफताब” एवं सपा नेता मिस्बाहुल हक, जनपद लखनऊ से श्याम बली, दुलीचंद, जनपद बिजनौर से मुनेन्द्र सिंह, जनपद कुशीनगर से राम लाल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय एवं अखिल भातरीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रदीप नरवाल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व मंत्री “डॉ0 मसूद अहमद खान”, शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक राकेश राठौर, राजेश सिंह काली, अनिल शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ0 सी0पी0 राय ने बताया कि इस अवसर पर आगन्तुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जी ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनको आगे बढ़ाने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच में लोग भरोसा व्यक्त कर रहे हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …