Breaking News

सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत पुराने लखनऊ में चला स्वच्छता अभियान

लखनऊ। आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (ब्ैप्त्-छठत्प्) लखनऊ एवं अथक अनन्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत सतखंडा, हुसैनाबाद, चौक स्थित पार्क एवं आसपास क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। अथक अनन्त फाउंडेशन के पदाधिकारियों की ओर से राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर डा अजीत शाश्नेय एवं समाजसेवी प्रतीक अग्रवाल को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक गौरव मिश्र, डा सन्दीप बेहरा, अथक अनन्त फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक डॉ आशीष मिश्रा, रमन मिश्रा समेत संस्थान एवं फाउंडेशन के अन्य जन उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …