Breaking News

दादा मियां दरगाह पर कांग्रेस ने पेश की चादर

लखनऊ। महान सूफी संत हज़रत दादा मियां साहब के 117 वें उर्स के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने माल एवेन्यू स्थित हज़रत दादा मियां की दरगाह पर चादर पेश की तथा प्रदेश वासियों के अमन चौन एवं खुशहाली के लिए दुआ की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक सद्भाव के साथ समाज मे मानव कल्याण के साथ धर्म के आध्यात्मिक पक्ष के पैरोकार रहे सूफी संत, ऋषि मुनियो की परम्परा पर चलकर ही मानव सेवा की जा सकती है। आज हम सबने यहां दुआये मांगी हैं और प्रार्थना की है कि महान सूफी संत हज़रत दादा मियां साहब हमें शक्ति दे कि हम राष्ट्र व समाज के लिये अपनी प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता के नैतिक दायित्वो को पूरा कर सके।
श्री राय ने कहा कि सूफी, संतों ने मानव कल्याण के लिये अपना जीवन समर्पित किया, उनके इसी समर्पण के भाव को कांग्रेस पार्टी ने आत्मसात किया है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद अहमद, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, अरशद आज़मी, शाहनवाज खान, अख्तर मलिक, नितान्त सिंह, अनीस अख्तर मोदी, नीसम अहमद, शमशुल हसन उमरा, सलीम सूरी प्रमुख रूप से साथ मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …