Breaking News

बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल

झांसी। राशिद पठान। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली कटौती, पेयजल संकट, जाम की समस्या, आवारा पशुओं के आतंक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति सहित अनेक जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई ।

इस अवसर पर डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीवन प्रभावित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति एक बार फिर “लालटेन युग” जैसी दिखाई देने लगी है। गांवों और शहरों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, वहीं पेयजल संकट भी गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है, जिससे आम नागरिक परेशान और बेहाल हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप हाथ से चलने वाले पंखे एवं लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन प्रदेश की बिगड़ती बिजली व्यवस्था और जनता की परेशानियों को दर्शाता है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का यूथ कांग्रेस ने फूंका पुतला

शाहजहाँपुर । मो0आफाक। शाहजहाँपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *