Breaking News

युद्धविराम की घोषणा के बावजूद नहीं मान रहा है इजराईल

क़तर । कतर और अमेरिका को कोशिशों के बाद इज़राई और फिल्स्तीन के बीच शांति समझौता हो गया है लेकिन इजराईल अपनी ज़ालिमाना हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है । हमास की नागरिक सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि 15 जनवरी 2025 को युद्धविराम के एलान के बाद ग़ज़ा में मारे गए लोगों की संख्या 122 पहुंच गई है।
हमास के प्रवक्ता महमूद बसल का कहना है कि मरने वालों में 33 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा इस समय के दौरान 270 से भी ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं। हमास ने युद्धविराम लागू होने से पहले भी इसराइली हमले जारी रहने का आरोप लगाया था।
बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिसेफ़ की एक कार्यकर्ता ने भी कहा था कि ग़ज़ा के आसमान में उड़ रहे ड्रोनों की आवाज़ से उनकी आंख खुली थी। फ़लस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा की शनिवार की सुबह जारी एक रिपोर्ट में, दक्षिणी ग़ज़ा के अल-क़रारा में शुक्रवार देर रात इसरायली हमले में पांच लोगों के मारे जाने की ख़बर आई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण …