Breaking News

डा0 आर0के0 विश्वकर्मा बने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश

लखनऊ। डा0 आर0के0 विश्वकर्मा द्वारा 31.03.2023 को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रेस से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं अपराध के प्रति जीरो टाॅलरेंस नीति का अनुपालन कराते हुये कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों/माफियाओं के विरूद्ध काफी कार्यवाही हुई है, शेष अपराधियों का डाॅटाबेस/डोजियर तैयार कर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी।


मुझे यह कहते हुये गर्व होता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पास अत्याधुनिक पुलिस, इमरजेन्सी सेवा यू0पी0-112 कार्यरत है। यह दुनिया का बेस्ट एवं आधुनिक सिस्टम है।उत्तर प्रदेश पुलिस के पास वल्र्ड क्लास फाॅरेन्सिक लैव है। पिछले कई वर्षो में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पुलिस विभाग को जो बजट/संसाधन उपलब्ध कराया गया है, उससे हम सभी उत्तर प्रदेश पुलिस को वल्र्ड क्लास माॅर्डन पुलिस बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रहे है, उसे और आगे बढ़ाते हुये तकनीक केन्द्रित पुलिसिंग की दिशा में कार्यो को भी करना है।
आज उत्तर प्रदेश पुलिस में 36 हजार महिला पुलिस आरक्षी उपलब्ध है, हमें इन महिला आरक्षियों पर गर्व हैं। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता है। मा0 मुख्यमंत्री जी कि प्राथमिकता है कि गरीबों व जरूरत मन्दों की बात सुनी जाये। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी कि नागरिकों की करूणा के साथ सेवा करना, जिससे जरूरत मन्द व असहाय लोगों का आर्शीवाद उत्तर प्रदेश पुलिस को जरूर मिले। मैं समझता हॅू कि यह सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।  a

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …