Breaking News

शाहजहॉपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

शाहजहाँपुर। मो0आफाक । यूपी के शाहजहाँपुर में दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत खिरनीबाग मैदान में दशहरा पर्व बड़े हर्षाेल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित रामलीला एवं मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ व बच्चे उपस्थित रहे । रावण दहन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा , जिसे देखने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला ।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश कुमार खन्ना, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारीगण व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे । सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया ।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए। खिरनीबाग मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई तथा भीड़ पर लगातार निगरानी रखी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला स्थल पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, पार्किंग व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। दशहरा पर्व के इस भव्य आयोजन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …