Breaking News

“सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग”

मुंबई । सलमान खान को जान से मारने की कई बार धमकियाॅं मिलती रहीं है । इस बार फिर अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीएम शिंदे ने कहा कि उन्होंने अभिनेता से इस विषय पर बात भी की है। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘सलमान खान के घर के बाहर जो फायरिंग हुई है, वो दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. पुलिस उसकी जांच कर रही है. कानून अपने हाथ में लेने वालों को कभी बख्शा नहीं जाएगा.‘‘ । ‘‘हमने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। और मैंने खुद सलमान से बात की है और कहा है कि सरकार आपके साथ है, ऐसा कुछ नहीं हो जिससे आपको तकलीफ हो. कड़ी कार्रवाई होगी।
मुंबई पुलिस ने बताया था कि बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने रविवार की सुबह पांच बजे के करीब फायरिंग की है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर भी पहुंची। मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन राउंड फायरिंग हुई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …