Breaking News

कटेरा पुलिस का अवैध खनन पर शिकंजा, बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा

झांसी। राशिद पठान। थाना प्रभारी अमीराम सिंह के नेतृत्व में कटेरा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कंचनपुरा-पठरुवा नदी के टूटे पुल के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बालू से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
थाना प्रभारी अमीराम सिंह ने बताया कि जब्त वाहन के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, लखनऊ में चला “ब्लड डोनेशन ड्राइव”

लखनऊ। सामाजिक जिम्मेदारी और कम्युनिटी एंगेजमेंट का एक शानदार उदाहरण देते हुए, IILM एकेडमी ऑफ …